• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रीराम कृष्ण हॉस्पिटल में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,में उमड़ी भीड़ तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

ByTen News One Desk

Sep 1, 2025
195 Views

श्रीराम कृष्ण हॉस्पिटल में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,में उमड़ी भीड़ तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ



टेन न्यूज़ !! ०१ सितम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


नगर के जलालाकराई रोड पर स्थित गुप्ता मैरिज हॉल के सामने श्रीराम कृष्ण हॉस्पिटल परिसर में रविवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी और तीन सौ से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।

शिविर में पहुँचे मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। लगभग 100 मरीजों का ब्लड जाँच भी निशुल्क की गई। बदलते मौसम में सबसे अधिक खांसी, जुखाम, बुखार, पेट दर्द, उल्टी व सर दर्द से पीड़ित मरीज शिविर में पहुँचे।

शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. ब्रजेश गुप्ता (एम.डी.), डॉ. विवेक गुप्ता (जनरल एवं चेस्ट फिजिशियन), डॉ. ऐश्वर्या सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. देवेंद्र गर्ग (गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आदित्य गंगवार (एम.एस. जनरल सर्जन) ने अपनी सेवाएँ दीं।

डॉ. ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि यह शिविर मरीजों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ। नगर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुँचे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ज़रूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। मरीजों व उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वास्तव में समाज के लिए वरदान साबित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!