कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

तिलहर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य शुभारंभ, नगर में निकली कलश यात्रा

By Ten News One Desk

Published on:

32 Views

तिलहर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य शुभारंभ, नगर में निकली कलश यात्रा

टेन न्यूज़ !! १२ जनवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर ।
नगर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास पंडित शिव ओम मिश्रा के सानिध्य में आयोजक मंडल के साथ पीत वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नगर के मोहल्ला दातागंज स्थित मठिया मंदिर परिसर में किया जा रहा है। कलश यात्रा की शुरुआत निजामगंज स्थित घोड़ी वाले बाबा मंदिर से हुई, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा। इसके पश्चात आयोजक मंडल के सदस्य तनुज अग्रवाल ने श्रीमद्भागवत की पोथी शिरोधार्य कर यात्रा का नेतृत्व किया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मठिया मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

कलश यात्रा में संदीप गुप्ता, वरदान गुप्ता, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, शनि गुप्ता, सर्वेश सिंह, आयुष गुप्ता, अमित मिश्रा, तरुण मिश्रा, सुभाष गुप्ता, विशाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल रहे।

वहीं शाम को कथा व्यास पंडित शिव ओम मिश्रा ने सायं पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का मधुर रसपान कराया। कथा और प्रवचन सुनकर श्रद्धालुजन भाव-विह्वल हो उठे और पूरे वातावरण में भक्ति की सरिता प्रवाहित होती रही।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment