अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान

टेन न्यूज़ !! ०२ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, राजकीय रेलवे पुलिस, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में थाना जीआरपी शाहजहांपुर द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ ह्रषिकेश यादव के कुशल निर्देशन में दिनांक 01.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस बल, आरपीएफ स्टाफ तथा एंटी सबोटाज टीम के साथ रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर पर सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 से 07, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई। यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई और स्टेशन परिसर में विशेष सतर्कता बरती गई।

दौरान चेकिंग कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं पाई गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर स्टेशन परिसर और ट्रेनों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा का वातावरण मिल सके।

जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment