• Thu. May 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कस्बा सौरिख की अजीमुस्सान हस्ती, हजरत आजम मियां का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल

ByTen News One Desk

May 7, 2026
5 Views

कस्बा सौरिख की अजीमुस्सान हस्ती, हजरत आजम मियां का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल


टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह

लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)

जनपद कन्नौज तहसील छिबरामऊ अंतर्गत सौरिख नगर की अजीमुस्सान हस्ती हजरत आजम मियां काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिनका दिल्ली लखनऊ व कानपुर के कई निजी अस्पतालों में इलाज होता रहा मगर, बुधवार सुबह लगभग 6:00 बजे उनका इंतकाल हो गया

जैसे ही लोगों को इनके इंतकाल की खबर पता चली, सारा नगर हजरत के घर की तरफ दौड़ पड़ा, चाहे हिंदू हो या मुसलमान हर आंख नम थी, क्योंकि उनके चाहने वाले हर जाति और धर्म के लोग थे, पूरे नगर की दुकानों के ताले कल से आज तक नहीं खुले

बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे उनको आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे कट के पास इस्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया, क्योंकि उन्होंने अपने जीते जी पहले ही इस जगह की वसीयत कर दी थी कि, मुझे सौरिख में इसी जगह सुपुर्दे खाक किया जाए

आज जनाजे में उनके चाहने वाले हिंदुस्तान के हर कोने से हर जाति और धर्म के लोग आए हुए थे, हजरत के जनाजे में लगभग तीस हजार से अधिक भीड़ थी, सौरिख नगर की हर सड़क पर जाम नजर आया

जयंती प्रसाद गंगवार प्रभारी निरीक्षक थाना सौरिख, अपने स्टाफ के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ नजर आए और कहीं भी नगर में जाम की स्थिति पैदा नहीं होने दी, जनाजा उठने की जगह से लेकर कब्रिस्तान तक पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!