• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐतिहासिक एयर शो, 2 मई (आज) शाम 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक जलालाबाद-कटरा मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद, राफेल, मिराज, जगुआर समेत कई लड़ाकू विमान दिखाएंगे अपना दम

ByTen News One Desk

May 2, 2025
190 Views

गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐतिहासिक एयर शो, 2 मई (आज) शाम 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक जलालाबाद-कटरा मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद, राफेल, मिराज, जगुआर समेत कई लड़ाकू विमान दिखाएंगे अपना दम



टेन न्यूज़ !! ०२ मई २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर


जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के पास स्थित गंगा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी पर 2-3 मई 2025 को होने वाले भारतीय वायुसेना अभ्यास की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है लड़ाकू विमान आज उड़ान भरेंगे ।
इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। लड़ाकू विमान के अभ्यास कार्यक्रम पूर्वाहन 11:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक चलेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सेना के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजित होने वाले कार्यक्रम की लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। डीएम व एसपी ने सभी व्यवस्थाओं को परखा। शाहजहांपुर के इतिहास में यह पहलीबार होगा जब शहीदों की नगरी में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट गूंजेगी।

जलालाबाद पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान अपनी उड़ानकला का प्रदर्शन करते हुए अपना दम दिखाएंगे। देखने वालो के लिए यह बहुत रोमांचक और अद्भुत दृश्य होगा।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के राफेल, मिराज, जगुआर सहित अन्य लड़ाकू विमान अपनी उड़ान कला का प्रदर्शन करेंगे।

नाइट लैंडिंग शो के कारण कटरा-जलालाबाद मार्ग 2 मई को शाम 07:00 बजे रात्रि 10:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!