469 Views
उत्तर प्रदेश वक़्फ़ विकास निगम के निदेशक शफ़ात हुसैन ने दरगाह पर चादर पेश कर मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ
टेन न्यूज़ !! ०२ मई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर, उत्तर प्रदेश वक़्फ़ विकास निगम के निदेशक शफ़ात हुसैन ने नगर के मशहूर बुजुर्ग हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां की दरगाह पर पहुंच कर चादर पेश कर मुल्क की तरक्की कर और खुशहाली की दुआ की सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां एवं अच्छन मियां ने दस्तार बंदी कर इस्तकबाल किया
उसके बाद सज्जादा नशीन के आवास पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीति के बारे मे जानकारी दी और वक़्फ़ बिल को लेकर अफ़बाहो पर ध्यान ना देने की बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा वक़्फ़ बिल मुस्लिमों के हित में है
इस मौके पर ग़ुलाम अहमद रज़ा, अंजुम खान, तौफीक, शरीफ कुरैशी, राहत उल्ला खान, काशिफ़ हुसैन, सरदार तीरथ सिंह, आदि मौजूद रहे

