औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
टेन न्यूज ii 05 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया* अजीतमल क्षेत्र के कस्बा भीखेपुर में होली पर्व को आपसी भाईचारा, सादगी और सौहार्द के साथ मनाया गया, कस्बा निवासी लल्ले दुबे ने अपने निजी घेरे में होली मिलन समारोह के दौरान इष्टमित्रो को बुलाकर दाल, रोटी, चोखा, गुझिया आदि पारंपरिक व्यंजन खिलाकर होली मिलन समारोह को एक यादगार पल बना दिया, होली मिलन समारोह में राजू दुबे, धीरू मिश्रा, दीपू दुबे, अनुज तिवारी, सहित अन्य सिद्धांत व ईस्टमित्र मौजूद रहे ll






