तिलहर में नगर पालिका परिषद में धूमधाम से मनाई गई होली

टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, लोकेशन: तिलहर, शाहजहांपुर
तिलहर नगर में होली का उत्साह उस समय देखने को मिला जब नगर पालिका परिषद तिलहर में ईओ एवं समस्त सभासदों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान ईओ, सभासदों और समस्त स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “होली की हार्दिक शुभकामनाएं” दीं और नगर की खुशहाली एवं विकास की कामना की।
होली मिलन कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर होते हैं।





