• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शासन द्वारा सुनियोजित योजनाओं का करे प्रचार प्रसार लाभार्थी चयन में पात्रता सर्वोपरि

ByTen News One Desk

Feb 28, 2026
52 Views

शासन द्वारा सुनियोजित योजनाओं का करे प्रचार प्रसार लाभार्थी चयन में पात्रता सर्वोपरि


टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल* औरैया मा0 राज्यमंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार/जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्य एवं लाभपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की मंशानुरूप गोवंशों को संरक्षित करने के साथ-साथ उनके खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि नहर के किनारे पटटरियों तथा नहरों की मरम्मत आदि का कार्य कराने हेतु उनका सर्वे कराकर शासन को भेजा जाये जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

राज्यमंत्री ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शैडयूल्ड के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये साथ ही एक मुश्त समाधान योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए कैम्प का आयोजन किया जाये। उन्होने कृषि विपणन अधिकारी को निर्देश दिये कि आगामी दिवसों में गेंहू खरीद के लिए केन्द्र स्थापना व आवश्यक सामग्री को पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिया जाये जिससे क्रय के समय किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके।

जनपद में संचालित विकास कार्यों के अंतर्गत निर्माण कार्यों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही निर्माणाधीन कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कराते हुए भौतिक प्रगति व गुणवत्ता की जांच कराई जाए जिससे निर्माणाधीन भवनों की प्रगति समय से परिलक्षित होगी और भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता व मानक के अनुरूप होने पर व्यय धनराशि का सदुपयोग हो सके इसके अलावा निर्माण पूर्ण होने वाले या हो चुके कार्यों का संबंधित विभाग को हस्तांतरित की प्रक्रिया समय से पूर्ण कराई जाए जिससे निर्मित भवन का आवश्यकता के अनुरूप विभाग द्वारा उपयोग किया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लाभार्थी परक योजनाओं में शासन की मंशा के अनुरूप तथा शासनादेश में वर्णित पात्रता नियमों के आधार पर ही लाभार्थियों का चयन किया जाए जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उसे सामाजिक समानता का अधिकार दिलाया जा सके। उन्होंने विकास कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार कराते हुए पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें लाभान्वित करें जिससे सीएम डैशबोर्ड में उत्तरोत्तर प्रगति प्राप्त कर जनपद का नाम प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंचे।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में उद्यान विभाग के लिए नर्सरी की स्थापना की जानी है इसके लिए जगह का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि महिला समूहों को और प्रशिक्षण देने के लिए आरसेटी का चयन किया गया है जहां उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर कार्य में दक्ष और पारंगत बनाया जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है तथा माह अन्त तक लक्ष्य पूर्ति करते हुए प्रथम स्थान पर आने के लिए प्रयास किये जा रहे है।

कृषि विभाग द्वारा उन्नति किस्म के बीजों का वितरण चयनित लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार किया जा रहा है योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों द्वारा स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जनपद में निर्मित ट्रामा सेंटर पर चिकित्सकों की तैनाती कर उसे संचालित किया जा रहा है जिससे किसी भी आपात स्थिति में पीडित को समय पर उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित गौशालाओं के नियमानुसार क्रियान्वयन न करने पर संबंधित गौशाला संचालक के विरुद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है तथा किसानो की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा इसका वितरण क्लस्टर बनाकर नियमानुसार किया जा रहा है

निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्टेडियम निर्माण, कृषि विज्ञान केंद्र निर्माण आदि की भौतिक प्रगति संतुष्टि पूर्ण है। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय के निर्माण में अनियमितता बरतने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कराने के साथ-साथ एफ0 आई0 आर0 दर्ज कराने की कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में पेयजल योजना के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा ट्रायल रन किया जा रहा है प्रभारी मंत्री द्वारा पाइपलाइन डालने हेतु काटी गई सड़कों को पूर्ण स्थिति में लाने के निर्देश दिए।

बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, वनाधिकारी सीपी सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनायक शर्मा सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्था आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!