तिलहर बाईपास पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति समेत दो पशुओं की मौत, दो गंभीर

टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बाईपास तिराहे के पास नेशनल हाईवे पर पावर हाउस के निकट देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बैलगाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति, एक बैल और एक भैंसे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम खिरिया माल निवासी किसान अपनी-अपनी बैलगाड़ियों से चीनी मिल में गन्ना तुलवाकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बैलगाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बैलगाड़ियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।
हादसे में एक व्यक्ति और दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।





