नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

कार्य में सुधार न हुआ तो होगी कड़ी कार्यवाही,चेयरपर्सन ने 11 दिन में तीसरी बार किया पालिका औचक निरीक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

132 Views

कार्य में सुधार न हुआ तो होगी कड़ी कार्यवाही,चेयरपर्सन ने 11 दिन में तीसरी बार किया पालिका औचक निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! २२ सितम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन हाजरा बेगम ग्यारह दिन में तीसरी बार अचानक पालिका कार्यालय जा धमकीं । उन्होंने सभी महत्वपूर्ण पटल की संबंधित लिपिक से जानकारी कर कहा कि कार्य में साधन न हुआ तो कड़ी कार्यवाही होगी । इस मौके पर पहुंचे फरियादियों को भी सुना ।

अपरान्ह साढ़े चार बजे वह अचानक पालिका कार्यालय आ पहुंचीं । उनके सभागार में पहुंचते ही ईओ कल्पना शर्मा , आर आई सुशांत कुमार , प्रधान लिपिक अय्यूब हुसैन , कमलदीप , जुबैर अंसारी आदि तत्काल सभागार पहुंचे ।

इसके बाद चेयरपर्सन ने सर्व प्रथम दो आउट सोर्सिंग करीमियों का वेतन न बनाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई । और तत्काल वेतन दिए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों से कार्य नहीं हो पा रहा है तो क्यों ने आपकी सीटों की जिम्मेदारी बदल दी जाए ।

इस दौरान एक सभासद द्वारा इस्तीफा देने पर चेयरपर्सन ने उनकी पीड़ा को सुनकर समस्या का निदान किए जाने का आश्वासन दिया । तदोपरांत आए ठेकेदारों की समस्याएं सुनकर भुगतान कराने का आश्वासन दिया । इस मौके पर आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनी । चेयरपर्सन के तेवर देख सभी हतप्रभ रहे । एक घंटा रुकने के बाद वह गंतव्य को रवाना हो गई ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment