• Tue. May 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गौसिया मस्जिद के इमाम मौलाना इंतखाब हुसैन को मोहल्लेवासियों ने उमरा करने के लिए एक विशेष पैकेज भेंट किया

ByTen News One Desk

Oct 20, 2025
75 Views

गौसिया मस्जिद के इमाम मौलाना इंतखाब हुसैन को मोहल्लेवासियों ने उमरा करने के लिए एक विशेष पैकेज भेंट किया



टेन न्यूज़ !! २० अक्टूबर २०२५ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत


जनपद पीलीभीत के न्यूरिया हुसैनपुर मोहल्ला तिगड़ी स्थित गौसिया मस्जिद के इमाम मौलाना इंतखाब हुसैन को मोहल्लेवासियों ने उमरा करने के लिए एक विशेष पैकेज भेंट किया। यह पूरा खर्च मोहल्ले के लोगों ने मिलकर उठाया।

मदीने की जियारत के लिए रवाना किए गए मौलाना इंतखाब हुसैन के प्रति लोगों का यह स्नेह सामाजिक एकता की एक मिसाल बन गया है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि मोहल्ले में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल कायम रहे।

साथ ही, उन्होंने बताया कि अब गरीब बेटियों की शादी में भी मोहल्ले के लोग मिलकर मदद करेंगे, जिससे समाज में एक नई प्रेरणा फैलेगी।
मोहल्ले की कमेटी के सभी मेंबरों की एकजुटता और सेवा भावना की सभी ने सराहना की।

मौलाना इंतखाब हुसैन ने सभी लोगों के लिए दुआ करते हुए कहा — “अल्लाह इस मोहल्ले में हमेशा अमन, प्यार और एकता कायम रखे।” जिला पीलीभीत जिला संवाददाता रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!