Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विधायक ने भाजपा सरकार के 8 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

By Ten News One Desk

Published on:

436 Views

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विधायक ने भाजपा सरकार के 8 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

टेन न्यूज़ !! २८ मार्च २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विधायक ने भाजपा सरकार के 8 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश और क्षेत्र को अपराध मुक्त कर चहुंमुखी विकास करने का दावा किया।

जलालाबाद रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधायक डॉ वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सरकार की 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों बताईं। कहा सैकड़ो लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए सहायता दी गयी।

क्षेत्र में 13 पुलों, रेलवे ओवरब्रिज, विभिन्न शिक्षा संस्थान समेत 3 राजकीय हाईस्कूल विद्यालय बनवाने का जिक्र किया। बिजलीघर के सुधार और अग्निशमन मशीन उपलब्ध कराने समेत तीन करोड़ रुपए से तीन मंदिरों के सौन्दर्यकरण को अपनी और सरकार की उपलब्धि बताया। 20 घंटे बिजली सप्लाई मिलने और गुंडा गर्दी समाप्त होने का दावा किया।

विधायक ने बाइक चालकों के बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए हेलमेट पहनने और गति सीमा का पालन करने की युवाओं से अपील की। महाकुंभ आयोजन की सफलता को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा ने की।

जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, सत्यपाल एडवोकेट, कृपाल सिंह,रचना गुप्ता, एडवोकेट हर्षित शंखधार,लखन प्रताप सिंह, रोहित राठौर, कपिल गंगवार आदि शामिल रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment