• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटल सभागार शाहजहांपुर में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव एवं निपुण सम्मान समारोह

ByTen News One Desk

Mar 27, 2025
347 Views

अटल सभागार शाहजहांपुर में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव एवं निपुण सम्मान समारोह



टेन न्यूज़ !! २७ मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का सफल आयोजन किया गया

जिसके अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी , बेसिक शिक्षा अधिकारी भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष वैभव खन्ना द्वारा 718 निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया। 16 निपुण छात्र और 16 निपुण छात्राएं, 16 नोडल संकुल शिक्षक को सम्मानित किया गया ।

शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने कहा कि हमे पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और समृद्ध करना है। ताकि हमारा जो आधार है वह कक्षा एक से मजबूत हो सके । जब नींव मजबूत होगी तो हमारी इमारत भी मजबूत होगी। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सुरतपुर, प्राथमिक विद्यालय बुझिया, प्राथमिक विद्यालय मठिया, प्राथमिक विद्यालय अजीजगंज, प्राथमिक विद्यालय सौफरी, प्राथमिक विद्यालय आदमपुर दक्षिणी, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

कार्यक्रम में समस्त ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी भावल खेड़ा तिलहर, मिर्जापुर, नगर क्षेत्र उपस्थित रहे। शिक्षकों द्वारा सेवा सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष शीर्षक के साथ बेसिक शिक्षा विभाग शाहजहांपुर की कैंडल रंगोली सुसज्जित की गई ।

कार्यक्रम में रोली गुप्ता, नीतू अधिकारी, अभिषेक दीक्षित, दिग्विजय सिंह ,रुफिया खान, शैली अग्रवाल ,आकांक्षा सिंह, अंकित वर्मा, हिमानी ,अश्वनी अवस्थी ,डॉ अरुण गुप्ता ,ममता शुक्ला, दपिन्दर कौर निकहत परवीन, अर्चना देवी, दीपाली खैरुलुम ,शिप्रा सक्सेना अंकित वर्मा, हिमानी आदि का योगदान रहा ।आभार बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने व्यक्त किया ।

आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा एसआरजी टीम के द्वारा कराए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक नितिन मिश्रा द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

कार्यक्रम के उपरांत बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा सेवा, सुरक्षा , सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कैंडल तथा फूलों के द्वारा 8 वर्ष का स्मृति चिन्ह बनाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!