औरैया में प्रशासन सख्त अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम का किया भंडाफोड़

टेन न्यूज़ !! १४ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया। सदर कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम ने जिले के गांव जैतापुर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी संख्या में भरे व खाली सिलेंडर के साथ संदिग्ध केमिकल और तेजाब भी बरामद हुआ है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह ने तहसीलदार प्रकाश चौधरी एवं डीएसओ के साथ गांव जैतापुर स्थित एक मकान पर अचानक छापेमारी की। घर के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। रिहायशी इलाके के बीचों-बीच बड़ी मात्रा में अवैध गैस सिलिंडर का भंडारण होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी थी। अवैध गोदाम पर छापेमारी की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बरामद सिलेडर की संख्या और उनके वैध कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी जांच में 19 खाली सिलेंडर अवैध रिफिलिंग के लिए रखे गए थे। तथा 10 भरे सिलेंडर मिले। जांच में सामने आया कि इन्हें ऊंचे दामों पर कालाबाजारी के लिए सप्लाई किया जाना था। पुलिस को मौके से 176 तेजाब और केमिकल भी मिला है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल छापेमारी जारी है। सीओ अशोक कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया कि यह भंडारण शिवम कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी जैतपुर के यहां से बरामद हुआ था और यह दर्शन इंडियन गैस एजेंसी पर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता है।






