• Thu. May 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवन्तरि की स्मृति में धनतेरस पर्व आयुर्वेद दिवस के रूप में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मनाया

ByTen News One Desk

Oct 29, 2024
360 Views

आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवन्तरि की स्मृति में धनतेरस पर्व आयुर्वेद दिवस के रूप में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मनाया



टेन न्यूज़ !! २९ अक्तूबर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवन्तरि की स्मृति में धनतेरस पर्व आयुर्वेद दिवस के रूप में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मनाया गया। जिलाधिकारी ने भगवान धनवन्तरि के चित्र पर मल्यार्पण किया तथा चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने आयुर्वेद दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आयुर्वेद की चीजें सदियों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारे अंदर है हम सब लोग भूल जाते हैं आयुर्वेद को अपनाते नहीं हैं। दूसरे देशों में आयुर्वेद पर बहुत जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन में धनवंतरी अमृत लेकर प्रकट हुए थे।

पुराने जमाने से ही ज्योतिष एवं आयुर्वेद साथ चला चला आ रहा है उसी के अनुसार खानपान व्यायाम को अपनाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार खानपान करें तथा छोटी-छोटी चीजों के अपनाएं। सभी लोग आयुर्वेद की जड़ों की ओर लौटे। घरों में अपने बच्चों को घरेलू नुस्खे कहावतें एवं आयुर्वेद के बारे में बताएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में शुद्ध सब्जी, मिर्च, फल आदि उगाने की पहल पर कार्य करें। उन्होंने कहा सभी लोग प्रण लें कि घरों में हरे भरे स्वादिष्ट सब्जी इत्यादि उगाएं।

आयुर्वेद अपनी दिनचर्या में उतरे योग एवं व्यायाम करें। योग करने से व्यक्ति मेंटली एवं फिजिकल मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार करें। सभी लोग आयुर्वेद को अपने जीवन में शामिल कर, अपने को स्वस्थ रखें।

मुख्य विकास अधिकारी ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सभी लोग आयुर्वेद की उपयोगिता समझे। उन्होने कहा कि विदेशों में भी आयुर्वेद को अपनाया जा रहा है।

उन्होने प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा तथा मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में इस सुअवसर पर आयुर्वेद पद्धति को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बढ़ावा देने हेतु जोर दिया। उन्होने कहा कि जन आरोग्य को सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से आम जन की स्वीकार्यता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनसंदेश, जनभागीदारी एवं जन आंदोलन के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर आयुर्वेद के प्रति जन चेतना जागृत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में डीडीओ पवन कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अवधेशराम, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!