प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल: डॉ. अंशिका जॉर्ज ने शिक्षा को दिया नया आयाम किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य
---Advertisement---

पुलिस लाइन में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस कार्मिकों तथा पीएसी व आरएएफ के जवानों को ड्यूटी के संबंध में की गई ब्रीफिंग

By Ten News One Desk

Published on:

312 Views

पुलिस लाइन में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस कार्मिकों तथा पीएसी व आरएएफ के जवानों को ड्यूटी के संबंध में की गई ब्रीफिंग

जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के तीन मंत्र समझदारी, सहनशीलता तथा सतर्कता : डीएम

टेन न्यूज़ !! १३ मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर

होली के अवसर पर जनपद में निकाले जाने वाले छोटे बड़े लाट साहब के जुलूस हेतु सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जुलूस को सकुशल संपन्न करने के दृष्टिगत तीन जोन आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है, सभी पॉइंट्स पर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एवं पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक राजेश एस की उपस्थिति में पुलिस लाइन में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस कार्मिकों तथा पीएसी को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफिंग की गई। साथ ही तैनात सभी कार्मिकों को ड्यूटी कार्ड उपलब्ध कराए गए।

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस को समझदारी, सहनशीलता तथा सतर्कता से सम्पन्न करना है। जितना समझदारी, सहनशीलता तथा सतर्कता से काम लेंगे उतना ही अच्छा जुलूस निकलेगा और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने कहा जो भी अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं वह किसी भी दशा में निर्धारित समय से पूर्व अपने ड्यूटी प्वाइंट से नहीं हटेंगे। जिलाधिकारी ने आश्वास्त करते हुए कहा कि सेंटर से अधिकारीगण निगरानी में रहेंगे और निश्चित ही जुलूस हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न करवाया जाएगा।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को रूट पर पढ़ने वाली मस्जिदों, संवेदनशील तथा अति संवेदनशील ड्यूटी प्वाइंट के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जुलूस में लगे सभी पुलिस कर्मी बॉडी प्रोटेक्टर तथा हेलमेट के बिना नहीं रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जुलूस संपन्न होने के बाद भी पुलिस कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि खाने पीने इत्यादि के लिए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ कर न जाए खाने पीने हेतु सामग्री ड्यूटी प्वाइंट पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान गंभीरता से सजग होकर ड्यूटी करे। यह बहुत ही महत्वपूर्ण जुलूस है जिसे सकुशल संपन्न करवाया जाएगा।

पुलिस ब्रीफिंग के उपरांत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस एवं नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडे व नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित क्षेत्रीय एसपीओ के साथ कोतवाली से लेकर सरोदी बंगला तथा चौक से चारखम्बा होते हुए केरूगंज तक पुलिस फोर्स, पीएसी, आरएएफ के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को शेष बचे प्वाइंटस पर शीघ्र बैरीकेडिंग करने के निर्देश दिए।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!