तिलहर में क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
टेन न्यूज़ ii 26 फरवरी 2026 ii अमुक सक्सेना
लोकेशन: तिलहर, जनपद शाहजहांपुर
तिलहर में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत व्यापक पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के मुख्य व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गश्त के दौरान पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाए, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई न बरती जाए।
उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के भी निर्देश दिए।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।








