• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एडवोकेट श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कसरक व कटरा रेलवे फाटक खोलने की मांग तेज

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
69 Views

एडवोकेट श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कसरक व कटरा रेलवे फाटक खोलने की मांग तेज


टेन न्यूज़ ii 22 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी,
मीरानपुर कटरा (तिलहर/शाहजहांपुर)। तहसील तिलहर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कटरा रेलवे फाटक अथवा कसरक रेलवे फाटक में से किसी एक को तत्काल खोले जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते दोनों रेलवे फाटकों को बंद कर दिया गया है, जिससे कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाई झेलनी पड़ रही है। बीरमपुर, बहुलास और नगरा जाने वाला वैकल्पिक मार्ग जर्जर हालत में है, जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि क्षेत्र में किसानों की फसल तैयार होने वाली है। फाटक बंद होने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने के लिए 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय, श्रम और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मौजूदा स्थिति में किसानों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि आमजन, छात्र-छात्राओं और किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ सकता है।

क्षेत्रीय लोगों ने श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से प्रशासन के समक्ष उठाते रहे हैं और आम जनता की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं।

एडीएम ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!