छठ पर्व को लेकर राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी नगर ने गर्रा नदी छठ पूजा स्थल पहुंचकर परखी व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर, 16 नवंबर। छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली क्षेत्र के राजघाट स्थित गर्रा नदी छठ पूजा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने पूजा स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और सतर्कता को परखा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा आवागमन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।![]()
क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पूजा स्थल पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखें। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ को व्यवस्थित रखें तथा आवागमन सुचारु बनाए रखें, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार, छठ पर्व के दृष्टिगत जनपद के सभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।