तिलहर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हुई धरपकड़

टेन न्यूज़ !! १३ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से तिलहर क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस बल ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़कों पर गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की।
वहीं, बैंक व एटीएम के आसपास विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैंक ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
