• Thu. Apr 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सर्विलांस सेल व थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 9, 2026
3 Views

सर्विलांस सेल व थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 09 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, शाहजहाँपुर

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस एवं जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना तिलहर पर पंजीकृत एक अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 586/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवांश मिश्रा पुत्र सर्वेश, निवासी सिटी पार्क कॉलोनी (थाना रोजा), को मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से 08 अप्रैल 2026 को शाम 5:10 बजे उज्जैन (मध्य प्रदेश) रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त पर जनपद के विभिन्न थानों में एक से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी सर्विलांस सेल), अपराध निरीक्षक सुनील कुमार यादव, उपनिरीक्षक अनुज चौधरी, कांस्टेबल सुमित सैनी एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *