• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

ByTen News One Desk

Apr 9, 2026
31 Views

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ


टेन न्यूज़ ii 09 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया* अजीतमल विकासखंड के ग्राम अमावता स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रामलीला का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों के साथ संपूर्ण ग्राम स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की। यात्रा के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में मुख्य कथावाचक पं. सागरदास जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।

कथा का आयोजन 08 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा, और 15 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे साथ समापन होगा। कथा में 10 अप्रैल की रात से रामलीला भी आयोजित होगी।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासिओं का विशेष सहयोग व योगदान है

कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए, हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!