जर्जर वैरिक की नीलामी में 3.01 लाख की सर्वोच्च बोली, कमलेंद्र सिंह बने सफल बोलीदाता

टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा थाने परिसर में बुधवार दोपहर जर्जर वैरिक की सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नीलामी का आयोजन क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ कराया गया। दोपहर 1 बजे शुरू हुई इस प्रक्रिया में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक बोली लगाई।
नीलामी की प्रारंभिक बोली 2 लाख 5 हजार रुपये से शुरू की गई। बोली बढ़ने के साथ प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा तेज होती गई। अंततः रामनगर सदर बाजार, शाहजहांपुर निवासी कमलेंद्र सिंह पुत्र तुलसी सिंह (टोकन संख्या 7) ने 3 लाख 1 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर जर्जर वैरिक को तोड़ने का अधिकार अपने नाम कर लिया। सर्वोच्च बोली स्वीकार किए जाने के बाद वैरिक उन्हें विधिवत सुपुर्द कर दी गई।
नीलामी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर, हेड मोहर्रर राम किशोर सिंह, उपनिरीक्षक सागर मानव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप संपन्न






