नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

कन्नौज प्रशासन ने बुजुर्गों को कराया रामलला के दर्शन

By Ten News One Desk

Published on:

40 Views

कन्नौज प्रशासन ने बुजुर्गों को कराया रामलला के दर्शन

टेन न्यूज़ !! १८ दिसम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज (उत्तर प्रदेश): जनपद कन्नौज प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की पहल पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अयोध्या धाम का दर्शन कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, कन्नौज वृद्धाश्रम के 41 बुजुर्ग 15 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर अयोध्या गए थे।

इस यात्रा में 16 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल रहे। अयोध्या पहुंचने पर समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने सभी बुजुर्गों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बुजुर्गों ने रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू नदी तट सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। साथ ही अयोध्या के प्रमुख बाजारों का भी भ्रमण किया गया।

यात्रा के दौरान बुजुर्गों के ठहराव, भोजन और स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम भी तैनात रही। यात्रा संपन्न होने के बाद सभी बुजुर्ग सकुशल कन्नौज लौट आए।

सदर विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। बुजुर्गों ने इस पहल के लिए समाज कल्याण विभाग का आभार जताया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment