तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम महाविद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ 28 फरवरी को होने वाले विज्ञान कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर कांग्रेसी नेताओं को पुलिस प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट, जिलाध्यक्ष साथियों संग घर के बाहर धरने पर बैठी जर्जर वैरिक की नीलामी में 3.01 लाख की सर्वोच्च बोली, कमलेंद्र सिंह बने सफल बोलीदाता
---Advertisement---

बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं का कन्नौज डीएम व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं का कन्नौज डीएम व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज जनपद में संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने के.के. इंटर कॉलेज तथा मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग व्यवस्था, परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया तथा कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा से संबंधित अन्य सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक पहलुओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों के इस संयुक्त निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment