अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

कन्नौज की विशेष जिन्स मंडी बनेगी और अधिक सुविधाजनक व सुव्यवस्थित, राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

18 Views

कन्नौज की विशेष जिन्स मंडी बनेगी और अधिक सुविधाजनक व सुव्यवस्थित, राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

श्री असीम अरुण, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने आज कन्नौज जनपद के ठठिया स्थित मंडी स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंडी को और अधिक सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

राज्यमंत्री ने कहा कि मंडी परिसर में किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए बैंकिंग सुविधा, कैंटीन तथा स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे मंडी आने वाले किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्देशित किया कि मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए।

उन्होंने मंडी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध विपणन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि पंजीकृत किसानों एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करना प्राथमिकता है। जिन व्यापारियों द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर दुकानों का आवंटन कराया गया है, उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि मंडी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से अधिक से अधिक किसान अपनी उपज मंडी में लाएंगे, जिससे पारदर्शी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

इस अवसर पर मंडी समिति के अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment