• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा नगर मोहल्ला मुशर्रफ़ खान पुलिया के पास झूलते बिजली के तार दे रहे मौत को दावत, विभाग बेखबर

ByTen News One Desk

Jun 22, 2025
402 Views

कटरा नगर मोहल्ला मुशर्रफ़ खान पुलिया के पास झूलते बिजली के तार दे रहे मौत को दावत, विभाग बेखबर



टेन न्यूज़ !! २२ जून २०२५ !!  पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


कस्बे के मुशर्रफ़ खान पुलिया के पास बिजली विभाग की घोर लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। नईम बालवर की दुकान से लेकर इरशाद चाय वाले तक की पूरी गली में बिजली के तार बेहद खतरनाक ढंग से झूलते नजर आ रहे हैं।

यह तार इतने नीचे आ गए हैं कि राहगीरों, बच्चों, बाइक सवारों और दुकानदारों को हर समय करंट लगने का डर बना रहता है। बालवर शॉप के गेट के पास तो तार सिर के बिल्कुल ऊपर से होकर गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गली के तिराहे पर लगा लोहे का बिजली पोल झुक गया है, जिससे बिजली की लाइनें ढीली होकर नीचे लटक रही हैं। इस समस्या की शिकायत विद्युत विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं किया गया।

गंभीर खतरे के बावजूद बिजली विभाग की अनदेखी लोगों में आक्रोश का कारण बन रही है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द पोल को ठीक कर तारों को ऊंचाई पर करने की मांग की है, ताकि कोई अनहोनी होने से रोकी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!