ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

कटरा पुलिस ने चोरी की बाइक सहित शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

By Ten News One Desk

Published on:

437 Views

कटरा पुलिस ने चोरी की बाइक सहित शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

टेन न्यूज़ !! ०७ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। थाना कटरा पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात जलालाबाद रोड स्थित फीलनगर मोड़ पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को बाइक समेत रोका गया। पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने उसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की।

आरोपी ने अपना नाम मुनीर पुत्र जलील निवासी ग्राम अजमाल पट्टी थाना कौटी जनपद बाराबंकी बताया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बाइक चोरी कर लाया है। उसने पुलिस को बताया कि यह बाइक उसने नहर किनारे जंगल से चोरी की थी।

पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment