• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा पुलिस की बड़ी सफलता, 512 ग्राम अफीम बरामद, अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 18, 2025
401 Views

कटरा पुलिस की बड़ी सफलता, 512 ग्राम अफीम बरामद, अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार



टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 512 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1.56 लाख बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हुलासनगला पुल के समीप सोमवार शाम करीब 6:20 बजे दबिश देकर एक युवक को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सैफ मियाँ पुत्र अफसर मियाँ निवासी ग्राम सायर, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। कथित रूप से अभियुक्त अपने साथी बब्लू निवासी जल्लापुर, बीसलपुर के साथ अफीम की आपूर्ति के उद्देश्य से क्षेत्र में आया था।

पुलिस ने मौके से 512 ग्राम अफीम बरामद कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संचालित विशेष अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!