श्री गणेश पूजन के साथ खैरपुर का परम्परागत श्री रामलीला मेले का शुभारंभ, शोभायात्रा निकली![]()
टेन न्यूज।। 25 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के मिल्कीपुर खैरपुर में परंपरागत श्रीरामलीला मेले की शुरुआत भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना और भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा राजू भट्टनागर के घर से प्रारंभ होकर मेला मैदान तक पहुंची। क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भगवान श्रीगणेश को तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित कर मेले का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जगत चेतन महाराज छकड़ापुर ने विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, मेला कमेटी के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।![]()
मेला आयोजक अनिल सिंह ने बताया कि इस वर्ष गणेश पूजन का 73वां आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस मौके पर मेला आयोजक अनिल सिंह, मेला प्रबंधक अभिषेक सैनी, कौशल सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।