• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रिज़र्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

ByTen News One Desk

Jan 15, 2026
61 Views

रिज़र्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित


टेन न्यूज़ !! १५ जनवरी २०२६ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

जनपद शाहजहाँपुर की रिज़र्व पुलिस लाइन में दिनांक 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सौहार्द, अनुशासन और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व आपसी सौहार्द, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस बल जनसेवा के साथ-साथ सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों से भी जुड़ा रहता है, जिससे संगठन की एकजुटता मजबूत होती है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। पुलिस लाइन परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उल्लास, भाईचारे और उत्साह का वातावरण बना रहा। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!