ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा में हल्की बारिश ने खोली नगर व्यवस्था की कलई, सड़कें बनीं तालाब

By Ten News One Desk

Published on:

413 Views

मीरानपुर कटरा में हल्की बारिश ने खोली नगर व्यवस्था की कलई, सड़कें बनीं तालाब

टेन न्यूज।। 29 जून 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

जहाँ एक ओर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बादलों की दुआ कर रहे थे, वहीं रविवार दोपहर मीरानपुर कटरा में हुई चंद मिनटों की हल्की बारिश नगरवासियों के लिए मुसीबत बनकर बरसी। नगर की अधिकांश सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया और जलनिकासी की व्यवस्थाओं की पोल सरेआम खुल गई।

स्टेशन रोड, नई कालोनी, सब्ज़ी मंडी, इस्लामनगर, मोहल्ला बंगशान, कटरा बाजार, बस स्टैंड समेत तमाम प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से व्यापार प्रभावित हुआ और राहगीरों को कीचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

दावा खोखला, धरातल पर नाला चोक

हर साल नगर पालिका सफाई और नालों की मरम्मत के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होती। नतीजा—हर बरसात में नगर जलमग्न हो जाता है। न तो नई जलनिकासी लाइनें डाली गईं और न ही पुरानी व्यवस्था में कोई सुधार किया गया।

जनता में रोष, कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगो के मुताबिक, “हमारे मोहल्ले में पिछले साल भी पानी भर गया था, हमने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब फिर वही हाल है।”

एक अन्य महिला ने कहा गंदे पानी में मच्छरों की भरमार हो गई है। हमें बीमारी से डर लगने लगा है।”

प्रशासन बना तमाशबीन

नगर पालिका प्रशासन ने न तो मौके पर कोई निरीक्षण किया और न ही तत्काल राहत की कोई व्यवस्था की। नगर के अधिकांश निचले घरों के लोग खुद बाल्टियों और झाड़ुओं से पानी निकालने पर मजबूर रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment