• Thu. Apr 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा के श्मशान घाट पर नकाबपोशों का धावा, नकदी व मोबाइल लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

Apr 9, 2026
5 Views

कटरा के श्मशान घाट पर नकाबपोशों का धावा, नकदी व मोबाइल लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी


टेन न्यूज़ ii 09 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी,मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

थाना क्षेत्र के आमझोर श्मशान घाट पर बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने श्मशान में रह रहे बाबा को बंधक बनाकर नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कोहरियान निवासी बाबा सोनपाल दास श्मशान घाट पर रहते हैं। बुधवार देर रात करीब एक बजे उनका चेला मुनेंद्र बाहर तख्त पर सो रहा था, जबकि बाबा कमरे के अंदर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गए।

आरोप है कि बदमाशों ने बाबा को काबू में कर कमरे में रखे बक्से के ताले तोड़ दिए। बक्से में रखे कपड़ों को बाहर फेंकते हुए उसमें मौजूद नकदी और एक स्मार्टफोन लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद बाबा और उनके चेले के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं।

घटना के समय पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *