• Wed. Jun 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में भारतीय कृषक दल का विराट किसान कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

ByTen News One Desk

Jun 17, 2026
2 Views

कटरा में भारतीय कृषक दल का विराट किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन


टेन न्यूज़ ii 17 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। जलालाबाद राज्य मार्ग स्थित शान मैरिज लॉन में बुधवार को भारतीय कृषक दल द्वारा “विराट किसान कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में जिले एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार यादव “जनसेवक” तथा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की।

वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन आवारा पशुओं के कारण उसकी फसल लगातार नुकसान का शिकार हो रही है। सरकार को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

सम्मेलन में बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि सोना-चांदी समेत आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे हालात में गरीब किसान अपनी बेटियों के विवाह जैसे सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

कार्यक्रम में किसानों के हितों की रक्षा, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!