कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार
---Advertisement---

वृहद टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 8.5 लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य

By Ten News One Desk

Published on:

147 Views

वृहद टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 8.5 लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य

टेन न्यूज़ !! २६ जुलाई २०२५ !! मंडल ब्यूरो: आर.के. श्रीवास्तव, लखनऊ

हरदोई में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में वृहद टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक ऐतिहासिक कदम के रूप में की गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा और मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से इस अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि 5 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान में 8.5 लाख से अधिक पशुओं को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने 29 टीमें गठित की हैं। ये टीमें निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर घर-घर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।

अभियान के अंतर्गत पशुओं को मुंहपका-खुरपका जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे, जिससे पशुधन को सुरक्षित रखने और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान न सिर्फ टीकाकरण तक सीमित होगा बल्कि पशुपालकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। ग्राम प्रधानों, पशु चिकित्सकों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा, “पशुधन किसानों की आर्थिक रीढ़ है। यह अभियान किसानों और पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा। सभी लोग मिलकर इसको सफल बनाएं।”

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment