• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

त्योहारों को लेकर मंत्री व पुलिस अधीक्षक की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

ByTen News One Desk

Sep 4, 2025
163 Views

त्योहारों को लेकर मंत्री व पुलिस अधीक्षक की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील



टेन न्यूज़ !! ०४ सितम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स कन्नौज स्थित सभागार में जनपद के सम्मानित नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों, एपीओ एवं सिविल डिफेंस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सभी त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराना रहा। इस अवसर पर मंत्री असीम अरुण एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से सुझाव प्राप्त किए और कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

उन्होंने सभी से जनपद में सद्भाव, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक के उपरांत मंत्री और पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुक्किया स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!