• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजकीय बाल सुधार गृह में गूंजा योग का संदेश, सखी वन स्टाफ ने बालिकाओं को किया जागरूक

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
34 Views

राजकीय बाल सुधार गृह में गूंजा योग का संदेश, सखी वन स्टाफ ने बालिकाओं को किया जागरूक


टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बाल सुधार गृह में योग शिविर का आयोजन किया गया।

पुराना जिला चिकित्सालय नगर के मुख्य योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बच्चों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार बताया तथा इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान में निवासरत बालिकाओं को भी योग के प्रति जागरूक किया गया। सखी वन स्टाफ द्वारा बालिकाओं को सूक्ष्म व्यायाम एवं योगाभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की जानकारी दी गई।

योग शिविर में बच्चों, बालिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. विनय राहुल, योग प्रशिक्षक सुदेश मिश्रा, पुनीत सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। वहीं सखी वन स्टाफ से नमिता यादव, पारुल सिंह, प्रियंका, रंजीत एवं रीना का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। योग शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!