राज्यमंत्री असीम अरुण ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, ठंड से राहत का दिया संदेश

टेन न्यूज़ !! ०४ जनवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज। खैरनगर स्थित नॉर्थ स्टार स्कूल परिसर में प्रदेश सरकार के मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, लाभार्थी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कड़ाके की ठंड के इस मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और सरकार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने लोगों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना।
इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदोरिया सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट






