• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नोएडा में रहस्यमयी वारदात, बंद कार में मिली दो लाशें, फैली सनसनी

ByTen News One Desk

Aug 5, 2025
170 Views

नोएडा में रहस्यमयी वारदात, बंद कार में मिली दो लाशें, फैली सनसनी



एसी चल रही थी, खिड़कियां बंद थीं – दम घुटने से मौत की आशंका, जांच जारी


 टेन न्यूज।। 05 अगस्त 2025 ।। गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा।


नोएडा के सेक्टर-58 स्थित एक कॉलेज के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक तोड़कर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में शवों की पहचान 27 वर्षीय सचिन पुत्र रामगोपाल शर्मा और 50 वर्षीय लक्ष्मी शंकर पुत्र तुकी राम के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले थे और उनके घर भी पास-पास ही थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार का एसी चालू था और सभी खिड़कियां बंद थीं। ऐसे में पुलिस को दम घुटने से मौत होने की आशंका है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने रो-रोकर बुरा हाल कर लिया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है और कहा कि उन्हें इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या आपराधिक साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

इस रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं? अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!