• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के द्वारा पत्रकार वकील व समाज सेवकों का किया गया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

ByTen News One Desk

Apr 21, 2025
239 Views

राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के द्वारा पत्रकार वकील व समाज सेवकों का किया गया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन



टेन न्यूज़ !! २१ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


आसीवन: उन्नाव । क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटियारा में आज राष्ट्रीय पत्रकार महासभा द्वारा रामस्वरूप बुढ़वा बाबा मंदिर की वर्षगांठ मनाई गई । वहीं राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के संस्थापक श्रवण कुमार पाण्डेय ने बताया कि हमारे पूर्वजों से समाज सेवा चली आ रही है इसलिए हर वर्ष इसी तरह कार्यक्रम होंगे।

संस्था की ओर से पत्रकार अधिवक्ता एवं समाज सेवकों व डॉक्टरों अंग वस्त्र व सादर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता, व विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री भा जा पा, उन्नाव भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों को अंग वस्त्र व सादर सम्मान पत्र भेंट देकर सम्मानित किया गया।

जनपद के दूर-दूर से आए हुए पत्रकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया वहीं अधिवक्ता भी उपस्थित रहे । और समाज सेवकों को भी सम्मानित किया गया। लभ भग कार्यक्रम 2:00 बजे से 5:00 बजे तक भव्य दिव्य रुप से चलता रहा।

मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ कर हिस्सा लिया और भगवान का भंडारा प्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब गुप्ता विधायक सदर उन्नाव, व विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रवी शंकर हवेलकर, के द्वारा सभी पदाधिकारियों व वकीलों समाज सेवकों को अंग वस्त्र व माला मालायर्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रवण कुमार पाण्डेय संस्थापक आर पी एम, फैसल रहमान सफवी राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी एम, महेश गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर पी एम, नासिर अहमद खान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपध्यक्ष आर पी एम, हबीब अल्वी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आर पी एम, जैगम नकवी प्रदेश अध्यक्ष आर पी एम, कुलदीप त्रिपाठी महासचिव आर पी एम, सतीश बाजपेई विशिष्ट पत्रकार आर पी एम, राजा राजपूत वरिष्ठ पत्रकार आर पी एम,

महेन्द्र शुक्ला जिला अध्यक्ष उन्नाव आर पी एम, भानू सिंह चंदेल महामंत्री प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश, एडवोकेट अशीष शुक्ला उन्नाव, ध्रुव लाल साहु पत्रकार, व एडवोकेट व समाज सेवकों सहित सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!