• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर होम विजिट मतदान के तहत नगर क्षेत्र में नौ बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया

ByTen News One Desk

May 5, 2024
204 Views

तिलहर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर होम विजिट मतदान के तहत नगर क्षेत्र में नौ बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया



टेन न्यूज़ !! 05 मई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर होम विजिट मतदान के तहत शनिवार को नगर क्षेत्र में नौ बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। जिला स्तरीय निर्वाचन अधिकारियों की टीम शनिवार को दोपहर तिलहर पहुंची।

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर निर्वाचन टीम के साथ गए क्षेत्रीय लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्र में बुजुर्ग और दिव्यांग जनों का मतदान कराया।

लेखपाल अंकुर चौधरी और अतुल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर तिलहर में मोहल्ला नितगंजा में बूथ संख्या 73 पर तीन, उमरपुर में एक, हिंदू पट्टी में एक, कांकड़ में एक, मौजमपुर में एक, सैयदवाडा में एक और गुरुगवां में एक मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया। मोहल्ला मौजमपुर में 89 वर्षीय वृद्धा रमा कांति अग्रवाल ने होम विजिट मतदान करते हुए निर्वाचन आयोग का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!