• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बड़े मंगल के अवसर पर मानव जीवन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा नगर वासियों के लिए मीठे शरबत का वितरण किया

ByTen News One Desk

May 21, 2025
268 Views

बड़े मंगल के अवसर पर मानव जीवन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा नगर वासियों के लिए मीठे शरबत का वितरण किया



टेन न्यूज़ !! २१ मई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


बड़े मंगल के अवसर पर मानव जीवन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा नगर वासियों के लिए मीठे शरबत का वितरण किया गया।

मानव जीवन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा की मौजूदगी में नगर की बाईपास चौराहे स्थित पुलिया पर मीठे शरबत का वितरण किया गया।बड़े मंगल के अवसर पर नागरिकों और राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडक और राहत देने के लिए मानव जीवन कल्याण समिति के सदस्यों ने संगठन के बैनर तले लोगों को मीठा शरबत वितरित किया।

शरबत वितरण के दौरान अरविंद गुप्ता,राम गुप्ता,संजय गुप्ता,बबलू गुप्ता,श्याम गुप्ता,गौरव कुमार,बलराम कश्यप,शारिक खान,चंद्रकांता त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *