• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेत पर जबरन कब्जे का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
25 Views

खेत पर जबरन कब्जे का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरबा झाबर निवासी द्रौपदी ने अपने खेत पर जबरन अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही ब्रजभान और उसका पुत्र शिव शंकर उसके खेत पर जबरन नींव भरकर मिट्टी डलवा रहे हैं तथा निर्माण कार्य की तैयारी कर रहे हैं। द्रौपदी के अनुसार, इस संबंध में पूर्व में चौकी पर शिकायत की गई थी और एसडीएम द्वारा नाप कराने के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

महिला ने पुलिस प्रशासन से अवैध निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!