• Mon. Apr 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एक राष्ट्र-एक चुनाव व्यवस्था से देश समृद्ध और विकसित होगा -अरविंद श्रीवास्तव

ByTen News One Desk

Apr 23, 2025
190 Views

एक राष्ट्र-एक चुनाव व्यवस्था से देश समृद्ध और विकसित होगा -अरविंद श्रीवास्तव



सामाजिक संस्थाओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव व्यवस्था को शीघ्र लागू कराने पर दिया बल


टेन न्यूज़ !! २३ अप्रैल २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर रायबरेली की सामाजिक संस्थाओं के साथ संवाद कार्यक्रम शहर के कचेहरी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में संपन्न हुआ।

सुभाष चंद्र बोस सेवा संस्थान और माधव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व डीजीएम और कैरियर काउंसलर इंजीनियर अनिल श्रीवास्तव, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट माधव सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में रायबरेली ज़िले में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधियों ने अपने उदगार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को देश की ज़रूरत बताते हुए कहा कि पाँच वर्षों में एक बार चुनाव होने से सरकारी धन का दुरुपयोग रुकेगा, जो देश के विकास कार्यों में लगेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व डीजीएम और कैरियर काउंसलर इंजीनियर अनिल श्रीवास्तव ने एक राष्ट्र-एक चुनाव विचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि ऐसा होता है, तो इससे बहुत सारे काले धन के प्रसार में कमी आएगी जिससे देश में होने वाले भ्रष्टाचार भी रुकेगा।

कार्यक्रम संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने एक राष्ट्र-एक चुनाव क़ानून को देश में अतिशीघ्र लागू करने पर बल देते हुए कहा कि बार-बार लगने वाली चुनाव आचार संहिता से विकास कार्य बाधित होते हैं, यदि शीघ्र यह क़ानून लागू होता है तो देश समृद्धशाली होगा और भारत में विकास कार्य बहुत तेज़ी से होंगे। कार्यक्रम का संचालन माधव सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में ओम शिवशक्ति मानव सेवा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश कक्कड़, सचिव विवेक सिंह, भारत विकास परिषद से नवल किशोर बाजपेई, कोचिंग एसोसिएशन के संरक्षक आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से राजा राम मौर्य आदि ने एक राष्ट्र-एक चुनाव व्यवस्था को शीघ्र लागू करने पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक अमित श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक जितेंद्र भारतीय, प्रसिद्ध लोक गायिका काजल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शैलेन्द्र अग्निहोत्री, ओंकार गुप्ता, अंशिका अवस्थी, आकांक्षा शुक्ला, अर्पित यादव, धीरज श्रीवास्तव, ख़ुशी सिंह, महेंद्र अग्रवाल, राम प्रकाश श्रीवास्तव, भव्या शर्मा, अर्चना कौशल, मंजू शास्त्री, राघवेन्द्र सिंह, अपर्णा वर्मा सहित जिले में अपनी निस्वार्थ सेवायें देने वाली 21 संस्थाओं के प्रतिनिधियों का इस अवसर पर सम्मान भी किया गय।

इस मौके पर शिवेन्द्र सिंह, विनय अग्रहरि, विमलेश मिश्रा सहित अनेको गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *