विद्यालयों में संविधान के निर्माण की प्रकिया, मौलिक अधिकार एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
टेन न्यूज़ !! २३ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह, डेस्क@ शाहजहांपुर
स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती 14 से 28 अप्रैल तक उत्सव के रूप में मनाई जा रही है।
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती पर जनपद में प्रार्थना सभा, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता आदि पर सेमिनार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के उपरान्त संविधान के उपबन्धों, संविधान के निर्माण की प्रकिया, मौलिक अधिकार कर्तव्य/राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिनांक 25.04.2025 (शुक्रवार) पूर्वान्ह 10ः00 बजे जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कालेज, आई०टी०आई० एवं जी०टी०आई० में प्रार्थना सभा के उपरान्त संविधान के उपबन्धों, संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार/कर्तव्य/ राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में क्विज का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 28.04.2025 (सोमवार) पूर्वान्ह 10ः00 बजे एस०एस० कालेज में नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संवैधानिक मुद्दे जिसमें विशेष रूप से सामाजिक सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता से सम्बन्धित चुनौतियों का सामना संविधान के माध्यम से किये जाने हेतु संविधान में समय-समय पर किए गए वृहद एवं नवीन संशोधनों के आलोक में वाद-विवाद/सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।