छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: दबंगों का सरिया से हमला, पिता-पुत्र पर SC/ST एक्ट में मुकदमा
टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली
थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 मार्च की शाम महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिजनों को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही हरीश कुमार ठाकुर ने महिला के साथ गलत हरकत की, शोर मचाने पर पहुंचे भाई पप्पू और पुत्र करन पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिसमें करन के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि पप्पू का हाथ घायल हो गया।
घटना के दौरान आरोपी आकाश ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार ठाकुर और उसके पुत्र आकाश के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।






