• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मोहर्रम को लेकर मीरानपुर कटरा थाने में पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊंचाई पर सख्त निर्देश – उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

ByTen News One Desk

Jun 29, 2025
422 Views

मोहर्रम को लेकर मीरानपुर कटरा थाने में पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊंचाई पर सख्त निर्देश – उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई



टेन न्यूज़ !! २९ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


थाना परिसर मीरानपुर कटरा में शनिवार को क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव की अध्यक्षता में . नायव तहसीलदार जयप्रकाश यादव थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल व क्राइम स्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा शांतिपूर्ण मोहर्रम आयोजन हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना क्षेत्र के सभी गांवों से आए धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों व ताजिया समिति सदस्यों से अपील करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम के अवसर पर ताजिया निर्माण सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाए, जिसकी अधिकतम ऊंचाई 10 से 12 फीट तक होनी चाहिए।

हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि “हमारे पूर्वजों के समय से 30 से 32 फीट ऊंचे ताजिये बनते आए हैं और आज भी पुराने ढांचे की मरम्मत कर वही परंपरा निभाई जाती है।” इस पर क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि परंपरा का हवाला देकर नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्राम पिपरी से आए महबूब ने बताया कि “हमारे यहां दो ताजिए बनते हैं जिनकी ऊंचाई करीब 13 से 15 फीट होती है, लेकिन हमारे गांव में हिंदू-मुस्लिम सभी मिलजुल कर त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं।”

क्षेत्राधिकारी ने साफ कहा कि यदि किसी भी स्थान पर मानकों से अधिक ऊंचाई के ताजिया बनाए गए या कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की गई, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!