• Sun. Apr 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

करंट लगने से मोर की मौत,वन विभाग ने किया भावपूर्ण अंतिम संस्कार

ByTen News One Desk

Apr 5, 2026
2 Views

करंट लगने से मोर की मौत,वन विभाग ने किया भावपूर्ण अंतिम संस्कार


टेन न्यूज़ !! ०५ अप्रैल २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। बेला-बिधूना मार्ग पर शुक्रवार को एक राष्ट्रीय पक्षी मोर बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना ट्रांसफार्मर के पास 11 हजार वोल्ट लाइन के नजदीक हुई। ग्रामीणों के अनुसार मोर ट्रांसफार्मर के आसपास घूम रहा था, तभी अचानक ऊंचे बिजली तार से टकराकर करंट की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर पीआरबी 112 और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और वन विभाग ने मोर के शव को कब्जे में लेकर राष्ट्रीय पक्षी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उसका अंतिम संस्कार कराया। वन विभाग ने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर के आसपास उचित सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *