• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रेष्ठ नामांकन पर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सम्मानित

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
4 Views

श्रेष्ठ नामांकन पर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सम्मानित


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। नगर पंचायत अटसू स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, नवीनगर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता तिवारी को बीते शैक्षिक सत्र में सर्वाधिक छात्र नामांकन कराने पर सम्मानित किया गया।

बुधवार को ककोर मुख्यालय में आयोजित ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की उपस्थिति में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी की उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष स्वदेश प्रकाश पोरवाल, एसडीआई प्रवीन कुमार, अरविन्द राजपूत, बिपिन तिवारी और दीपक दुबे सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *